{"_id":"6ac159fffa86eca91903c531","slug":"along-the-route-of-lord-shri-ram-one-will-encounter-damaged-roads-at-25-locations-drain-water-and-exposed-transformers-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161437-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रभु श्री राम की राह में 25 जगह उखड़ी सड़क, नालियों का पानी और खुले मिलेंगे ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रभु श्री राम की राह में 25 जगह उखड़ी सड़क, नालियों का पानी और खुले मिलेंगे ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
कारगिल मार्केट में सड़क पर उखड़ी गिट्टी। संवाद
गाजीपुर। शहर के हरिशंकरी में छह अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। 11 अक्तूबर से चलायमान रामलीला का मंचन होगा। शहर के जिन मार्गों से चलायमान रामलीला का मंचन होगा, वहां अभी कोई तैयारी नहीं है। इसकी गवाही टूटीं नालियां, एक किलोमीटर में 25 जगह उखड़ी सड़क, खुले में स्थित ट्रांसफॉर्मर, बिजली तारों का मकड़जाल व उसके ऊपर पेड़ों की लिपटी टहनियां दे रही हैं। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से करीब 300 वर्षों से शहर के अंदर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
शहर के हरिशंकरी, झुन्नूलाल का चौराहा, कारगिल मार्केट, महुआबाग, सकलेनाबाद, लंका आदि मार्गों से चलायमान रामलीला का मंचन होता है। इस मार्गों पर जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। जगह-जगह सड़कों की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इसके कारण रथ के साथ चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अकेले एक किमी लंबे वनगमन मार्ग पर करीब 25 जगह सड़क टूटी है। सकलेनाबाद में सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ गई हैं। नालियों के ऊपर से पटिया क्षतिग्रस्त होने के कारण जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। कारगिल मार्केट में नालियां जाम होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर ऊपर आ चुका है। साथ ही कई पटिये भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क किनारे मलबे का ढेर लगा हुआ है। यहां भी जगह-जगह सड़क की पिच उखड़ गई है। इसके कारण गिट्टियां ऊपर आ चुकी हैं। इसके कारण वाहन हिचकोले लेकर आवागमन करते हैं। जब वाहनों की यह स्थिति है, तो रथ भी हिचकोले लेगा। सकलेनाबाद स्थित पहाड़ खां पोखरा जहां नदी लीला का मंचन होगा, वहां पर जलकुंभी तैर रही है। साथ ही पानी में गंदगी भी है। सकलेनाबाद के सड़क किनारे फैले कचरे सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी तरह झुन्नूलाल चौराहा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं।
--
शहर में काफी वर्षों से रामलीला का मंचन होता है। इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। - श्रीप्रकाश केशरी, महाजन टोली
विज्ञापन
सकेलनाबाद, कारगिल मार्केट में जगह-जगह गिट्टियां उखड़ जाने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही नालियों के पटिये भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसको दुरुस्त किया जाना चाहिए।- विनय गुप्ता, मिश्रबाजार
-- -- -
जिन-जिन मार्गों से चलायमान रामलीला का मंचन होगा, वहां सड़क मरम्मत, नालियों की सफाई, खुले नालियों को ढंकने, साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। - डीके राय, ईओ नगर पालिका
जहां बिजली के तार से पेड़ की टहनियों का संपर्क है, उनकी छंटाई का कार्य करने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही खुले में ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त सेफ्टी गार्ड को दुरुस्त कराया जाएगा। -मुन्नीलाल, एसडीओ बिजली निगम
300 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जिस मार्ग से रामलीला का मंचन होता है, उसकी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए डीएम को पत्रक सौंपा गया है और मार्ग का मरम्मत कराने की मांग की गई है।- ओमप्रकाश तिवारी, महामंत्री अति प्राचीन रामलीला हरिशंकरी