फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Alleged giving ration, six women injured in the fight

राशन देने का आरोप, मारपीट में छह महिलाएं घायल

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Alleged giving ration, six women injured in the fight
सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में रविवार को कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाने के आरोप में हुए झगड़ा को लेकर राशन की दुकान पर दोनों पक्ष की महिलाओ में जमकर धक्का मुक्की हुई। इसमें चार दलित महिलाएं और कोटेदार के परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष को थाने ले आई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

कोटेदार के परिवार के चार लोगों और राशन लेने आई चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर दलित बस्ती की काफी महिलाएं थाने पर पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। बुढ़नपुर गांव के कोटेदार संदानंद यादव के यहां राशन लेने गांव की दलित बस्ती की महिलाएं पहुंची। कोटेदार द्वारा कम राशन तौल कर देने का आरोप लगाते हुए महिलाएं भड़क गईं। दुकान पर बढ़ते विवाद में कोटेदार के घर के सदस्य आ गए। दोनों तरफ से कहासुनी होने पर मामला बढ़ गया और महिलाओं के बीच मारपीट की शुरू हो गई। इसमें राशन लेने आई दलित बस्ती की आशा देवी, तारा, केवली, बिंदु देवी व कोटेदार के तरफ की दो महिलाएं भी घायल हो गई। दोनों पक्षों की तरफ की महिलाओं को चोटें आई हैं। जिन्हें मेडिकल के लिए पुलिस ने भेज दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच को लेकर मारपीट की चर्चा
इधर घटना के पीछे ग्रामीणों मे एक और बात को लेकर चर्चा है कि कुछ दिनों पहले गांव में यादव और दलित बस्ती के युवकों में क्रिकेट मैच को लेकर मारपीट हुई थी। गांव में क्षेत्राधिकारी बलराम और थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी सहित पुलिस टीम डटी हुई थी। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक को पीटा
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में मनबढ़ों ने शनिवार की देर शाम एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी ब्रिजेश यादव अपने दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान गांव के कुछ लोग नशे में घर के पास स्थित दुकान से होकर जा रहे थे। उन्होंने बिना किसी वजह के युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस संबंध में गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed