फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of selling fertilizer at inflated prices; farmers say receipts are not being issued.

Ghazipur News: अधिक दाम पर खाद बेचने का आरोप किसान बोले- रसीद नहीं दी जा रही

Tue, 14 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of selling fertilizer at inflated prices; farmers say receipts are not being issued.
खानपुर बाजार स्थित सहकारी समिति हंगामा करते किसान। स्रोत- वीडियो ग्रैब - फोटो : 1
खानपुर। खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग के बीच सोमवार को सैदपुर ब्लॉक के खानपुर बाजार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने डीएपी, एपीएस और यूरिया निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

खाद लेने पहुंचे किसानों की लंबी कतार लगने से समिति परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। किसानों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि समिति में खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेची जा रही है। विरोध करने पर कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। कई किसानों ने रसीद न देने और केवल नकद भुगतान लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के हंगामे के दौरान खाद विक्रेता और एक किसान के बीच नोकझोंक भी हुई।
रणधीर बिंद का आरोप है कि शिकायत करने पर विक्रेता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और शिकायत करने की चुनौती दी। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खानपुर बाजार स्थित सहकारी समिति हंगामा करते किसान। स्रोत- वीडियो ग्रैब

खानपुर बाजार स्थित सहकारी समिति हंगामा करते किसान। स्रोत- वीडियो ग्रैब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed