फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of dismissal from job for not giving bribe, engineer said the allegations are baseless

Ghazipur News: घूस नहीं देने पर नौकरी से निकालने का आरोप, अभियंता ने कहा बेबुनियाद आरोप

Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Allegations of dismissal from job for not giving bribe, engineer said the allegations are baseless
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र के जरिए गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बिजली निगम में कार्यरत 24 संविदा कर्मियों के बाद अब चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को निकाल दिया गया है। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार शर्मा पर 50,000 घूस नहीं मिलने के कारण नाैकरी से निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने जांच की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 39 कंप्यूटर ऑपरेटर थे। जिसमें से 31 ऑपरेटर वर्ष 2017 से ही कार्यरत हैं। आठ कंप्यूटर ऑपरेटरों को अलग से निविदा पर 2023 में रखा गया। वहीं विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। जिन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निकालने की बात हो रही है, उनको मेरे कार्यकाल में नहीं निकाला गया। वैसे भी कर्मियों को निकालने व हटाने का कार्य कन्सलटेंसी कंपनी का है, क्योंकि ये सभी आउटसोर्स व्यवस्था पर कार्यरत थे। प्रबंधक निदेशक कार्यालय के बीते 29 अगस्त के पत्रांक 3346 के अनुसार 35 कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए अनुमोदन मिले थे। सारे आरोप मनगढ़ंत और फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed