{"_id":"6727df9ce5554bf84604a115","slug":"allegation-another-patients-injection-was-given-to-the-woman-she-died-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-122982-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : दूसरे मरीज का इंजेक्शन महिला को लगा दिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : दूसरे मरीज का इंजेक्शन महिला को लगा दिया, मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल में शिफ्ट एक महिला की शनिवार की देर रात मौत हो गई। हंगामा करते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि वार्ड में शिफ्ट करने के पहले आपातकक्ष में स्टाफ ने दूसरे मरीज को लगने वाले इंजेक्शन महिला को लगा दिया था। जबकि पर्चे पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लिखा भी नहीं था। कारण पूछने पर स्टाॅफ ने अभद्र व्यवहार करते हुए बाद में पर्चे पर डॉक्टर से इंजेक्शन लिखवा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। मृतक के देवर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के माढुपुर गांव निवासी आर्मी के पूर्व जवान बरमेश्वर सिंह यादव की पत्नी उर्मिला देवी (55) के सीने में शुक्रवार को अचानक दर्द शुरू हुआ। उनके पुत्र अजय कुमार यादव और देवर राजेश सिंह यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिवारीपुर ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बार महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देवर राजेश सिंह यादव के मुताबिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष में डॉक्टरों ने बेड नंबर 10 पर भर्ती कर दिया। आरोप है कि राजेश अभी डॉक्टर के पास जाकर पर्चे पर दवा लिखवा रहे थे की इसी बीच किसी स्टॉफ ने बेड नंबर 8 के भर्ती मरीज के लिए लिखा गया इंजेक्शन बेड नंबर 10 पर भर्ती उर्मिला देवी को लगा दिया। इंजेक्शन लगाते देख उर्मिला के बेटे और देवर ने पूछताछ की तो वार्ड ब्वाय ने बदतमीजी से बात की। इसके कुछ देर बाद स्टाफ ने उर्मिला के बेटे से पर्चा लेकर डॉक्टर से महिला को लगा इंजेक्शन पर्चे पर लिखवा दिया। नवनिर्मित अस्पताल के महिला वार्ड में उर्मिला को शिफ्ट करा दिया गया। वहां महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी। नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर देवर आपातकक्ष पहुंचा और डाक्टरों को जानकारी दी।। डाक्टरों ने वार्ड में जाने को कहा। आरोप है कि 10 मिनट बाद डाॅक्टर पहुंचे और महिला का इलाज शुरू किया लेकिन, इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।