फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All India Kshatriya Mahasabha youth burnt the flag of Bangladesh.

Ghazipur News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने फूंका बांग्लादेश का झंडा

Tue, 23 Dec 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
All India Kshatriya Mahasabha youth burnt the flag of Bangladesh.
शहर के कचहरी तिराहे पर बांग्लादेश का झंडा व अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस की चित्र जलाते
गाजीपुर। बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को आग के हवाले करने के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने सोमवार की देर शाम एसपी कार्यालय तिराहे पर बांग्लादेश का झंड़ा व अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पोस्टर फूंका। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से अल्प संख्यक हिंदूओं पर हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। इन हमलों को रोकने में बांग्लादेश की मौजूदा अंतरिम सरकार लगातार असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नेता रहे शरीफ ओस्मान हादी को अज्ञात बाइक सवारों ने सिर में गोली मार दी। सिंगापुर में इलाज के दौरान ओस्मान हादी की मौत होने के बाद से ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं पर हमला बढ़ गया। मैमन सिंह शहर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को उन्मादी भीड़ ने बर्बरता पूर्वक पीट-पीटकर मार ड़ाला। साथ ही उसके शव को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के विरोध में एसपी तिराहे पर बांग्लादेश का झंडा और अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पोस्टर जलाकर विरोध जाहिर किया गया है। साथ ही डीएम कार्यालय के गेट से सरजू पांडेय पार्क तक महासभा के सदस्योें ने कैंडल मार्च निकालकर दीपू चंद्र दास के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर मार्तण्ड विक्रम सिंह, अमन कश्यप, अंश राय, शुभम राय, सत्यजीत सिंह, अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed