फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   alert against malnutrition

ग्रामीण महिलाओं में कुपोषण के प्रति किया सचेत

Sun, 29 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
alert against malnutrition
मनिहारी ब्लाॅक परिसर में राज्य पोषण मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोलते डीएम संजय कुमार खत्री।
बिरनो/मरदह/जखनिया। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को किया गया। जिलाधिकारी संजय खत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार, पूरे भारत में 55 फीसदी महिलाओं में खून की कमी पायी गई है तथा 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। अगर महिलाओं में खून की कमी होगी तो उनके बच्चे भी कुपोषित होगी।
विज्ञापन


दूध एवं दाल में प्रोटीन अधिक पाया जाता है लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाओं एवं बच्चों को भरपूर प्रोटीन नहीं उपलब्ध हो पाता। इसी कारण बच्चों में कुपोषण का प्रतिशत अत्यधिक पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आयरन की गोली अवश्य लेनी चाहिए।उन्होंने ने ग्राम प्रधानों एवं उपस्थित जनसमुदाय को शौचालय का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बच्चों में दस फीसदी बीमारी गंदगी के कारण होती है। उन्होंने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से उम्मीद की कि वे सक्षम लोगों को उत्प्रेरित कर गांव में कम से कम 25 शौचालय बनवा दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे अपने बच्चों को भी शिक्षित बनाएंगी। राशनकार्डों की समीक्षा में बताया कि ग्राम प्रधान अपात्रों का नाम कटवाएं और पात्र व्यक्तियों का नाम  जुड़वाएं तभी पात्रों को लाभ मिल पाएगा।उन्होेंने कहा कि गांवों के तालाब, पोखरों को अतिक्रमण होने से बचाएं। जिस तालाब, पोखरों पर अतिक्रमण की शिकायत है उसको अविलंब उनके  संज्ञान में लाया जाय जिससे उसका बचाव कर (वाटर रिर्चाजिंग) हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। मनिहारी ब्लाक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम से कार्य योजना बनाकर तैयार कर लिया जाए, उसी के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर मनिहारी ब्लॉक की प्रमुख प्रियंका सिंह, डीसी मनरेगा अनय मिश्रा, अमननाथ मौर्य आदि उपस्थित थे। मरदह में उप निदेशक कृषि उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती सिंह, खंड विकास अधिकारी आशा देवी, एडीओ जनार्दन राय, उदयराज  मौर्य, पतिराम राम, रामप्रवेश यादव, दिग्विजय चौधरी, डा. नितेश कुशवाहा, शिवनारायण  यादव, सुरेशचंद्र यादव, राम बहादुर यादव, रितेशचंद्र राय, सचिन कुमार, संजय कुमार, लालजी यादव, पुंजेश सिंह, गुड्डू खरवार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed