फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agriculture department will give seeds to farmers on 50 percent subsidy

किसानों को कृषि विभाग देगा 50 फीसदी अनुदान पर बीज

Sun, 22 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department will give seeds to farmers on 50 percent subsidy
रबी के फसलों के बाद किसान अब खरीफ की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। समय पर किसान धान की नर्सरी तैयार कर सके, इसके लिए कृषि विभाग की ओर से अलग-अलग किस्म के करीब 1045.71 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध हो गया। वहीं खेतों में खाद की कमी को पूरा करने के लिए 444 कुंतल ढैचा का बीज उपलब्ध कराया गया है। राजकीय बीज गोदामों पर बीज का वितरण शुरू हो गया है। किसानों को कृषि विभाग 50 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अगैती धान बोने वाले किसान मई के अंत और जून के प्रथम सप्ताह तक नर्सरी डाल देंगे। इसके लिए खेतों की जोताई और सिंचाई शुरू है। उधर, शासन स्तर से भी किसानों को अनुदान पर धान का बीज मुहैया कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में विभिन्न प्रजाति के करीब 1045.71 क्विंटल धान के बीज उपलब्ध हो गया है। जिले में किसानों को हरी खाद के लिए 444 कुंतल ढैंचा का बीज भी उपलब्ध है, जो किसान धान रोपाई से पहले अपने खेत में इसे लगाकर रोपाई के समय जोताई कर हरी खाद बना सकता है। इससे किसानों के धान की फसल अच्छी होगी। साम्भा, सियाट्स- 4, सियाट्स- 1, एमटीयू- 7029, मालवीय सुगंधा, एचयूआर 917, पीआर 121 धान के बीज उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। किसानों को बीज भंडार पर पूरा मूल्य देना होगा। इसके बाद 50 प्रतिशत अनुदान डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा। एक किसान को दो कुंतल धान का बीज मिलेगा। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान ही धान का बीज गोदामों से आधार कार्ड और पंजीयन संख्या दिखाकर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed