Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agniveers to get an opportunity for two additional years of service

Ghazipur News: रामलीला में फुलवारी प्रसंग का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 07 Nov 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Agniveers to get an opportunity for two additional years of service
खड़वल गांव में सैन्य भर्ती की तैयारी करते युवा। संवाद
फोटो....
विज्ञापन

- गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ के तीसरे दिन देर रात तक गूंजते रहे भक्ति गीत और जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। रघुनाथपुर गांव में आयोजित दस दिवसीय गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम रामलीला में फुलवारी प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। आदर्श रामलीला समिति रघुनाथपुर के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के गुरुदेव विश्वामित्र की आज्ञा से जनकपुर बाजार भ्रमण, गिरिजा पूजन और फुलवारी प्रसंग का सजीव चित्रण किया। कलाकारों के अभिनय, प्रभावशाली संवाद और आकर्षक वेशभूषा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक पूरा आयोजन स्थल प्रभु श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।
महायज्ञ में प्रवचन करते हुए अशोकानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, प्रेम, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। कथा वाचिका आराधना ने कहा कि रामकथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसके आदर्शों को जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

महायज्ञ का आयोजन योगीराज 108 सद्गुरु भगवान परमहंस संत गंगाराम दास महाराज द्वारा प्रवर्तित परंपरा के तहत किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक दयाराम दास, भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव, बीडीसी बलवंत यादव, प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह सहित झिल्लू यादव, त्रिलोकी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed