Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal will not be able to save even the bail in the upcoming Lok Sabha: Bhupendra Chowdhary

Ghazipur: 20 को गाजीपुर आएंगे जेपी नड्डा, भूपेंद्र चौधरी बोले- 2024 में जमानत नहीं बचा पाएंगे अफजाल

Fri, 13 Jan 2023 06:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 06:55 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजीपुर और जौनपुर आएंगे। पार्टी की ओर से जहां-जहां अपनी बात लोगों को नहीं समझा पाए वहां नेता अपनी बात समझाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Afzal will not be able to save even the bail in the upcoming Lok Sabha: Bhupendra Chowdhary
गाजीपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यवस्था परिवर्तन की तरफ हम लोग बढ़ रहे हैं। उसी कड़ी में प्रदेश में योगी और देश में मोदी सरकार को जनता ने अवसर दिया। विधानसभा में 70 फीसदी सीटें भाजपा को मिलीं। लोकसभा में यहां की सिर्फ 14 सीटें अपने पास नहीं है। लोकसभा प्रवास योजना के तहत नेताओं के नियमित कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजीपुर और जौनपुर आएंगे। पार्टी की ओर से जहां-जहां अपनी बात लोगों को नहीं समझा पाए वहां नेता अपनी बात समझाने का प्रयास करेंगे। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी पर भी वार किया। कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव आने दें। उन्हें अपनी जमानत बचाने के लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के सारे कारणों को समझकर आगे की तैयारी कर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा हमेशा पिछड़ों की विरोधी
स्थानीय स्तर पर क्या कमियां रहीं सभी एक साथ बैठकर दूर करेंगे। निकाय चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव के भाजपा को घेरने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सपा हमेशा पिछड़ों की विरोधी रही है। वहां पिछड़ों का मतलब परिवार और सिर्फ सैफई से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साल 1992 में सपा का गठन हुआ जो 2022 तक मुलायम सिंह से चलकर अखिलेश यादव तक पहुंची। पार्टी में जितने भी दायित्व हैं सैफई के लोगों के लिए आरक्षित है। हमारे यहां दायित्व कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित हैं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि साल 2010 में उच्चतम न्यायालय का आदेश था कि डेडिकेटेड कमीशन बनाकर ट्रिपल सी फार्मूले का टेस्ट किया जाए।

लेकिन किसी सरकार ने उस पर काम नहीं किया। हमारी सरकार उस पर काम कर रही है। हम नियमानुसार सभी को आरक्षण देंगे। जबकि अभी बिहार में बगैर पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए निकाय चुनाव हुए। सपा का नीतीश और लालू परिवार के साथ क्या संबंध है वह जाहिर है।

पार्टी परिवार भाव से चलती है

गाजीपुर में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी कलह के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी परिवार भाव से चलती है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जो पत्र लिखा गया या अन्य बातें हुईं वह संज्ञान में है। उसको मिल बैठकर सुलझा लेंगे। आगे कहा कि प्रदेश में पांच एमएलसी सीटों पर चुनाव होना है। इसमें तीन स्नातक और दो शिक्षक एमएलसी की सीट है। इसके लिए भी भाजपा तैयारी में लगी हुई है।

कांग्रेस का इतिहास देश तोड़ने का

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ने की बात क्यों कर रही। उसी के समय भारत का विभाजन हुआ। आजादी के बाद विभाजन नहीं हुआ। कांग्रेस हमेशा देश तोड़ने वालों के साथ रही है। उसका इतिहास देश तोड़ने का है।


अपने एक दिवसीय प्रथम सांगठनिक दौरे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ प्रदेश की बदल रही तस्वीर कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत की। कहा कि संगठन में आंशिक परिवर्तन के लिए चर्चा हो रही है। आने वाले दिनों में मंडल से लेकर प्रदेश तक परिवर्तन होगा। आगे कहा कि आने वाले दिनों में दुनिया का सबसे ज्यादा पर्यटन वाला क्षेत्र उत्तर प्रदेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed