फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After the breaking of the embankment of the Mathsaraiya Minor, the puddle filled with canal water

मठसरैया माइनर का तटबंध टूटने के बाद नहर के पानी से पोखरा हुआ लबालब

Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
After the breaking of the embankment of the Mathsaraiya Minor, the puddle filled with canal water
गाजीपुर में मठसरैयां माइनर के पास तटबन्ध टूटने से पोखरे में भरा नहर का पानी। - फोटो : GHAZIPUR
मौधा। शारदा सहायक खंड-36 की नहर में बीते 18 जनवरी से पानी आ गया है लेकिन किसानों की उदासी का कारण यह है कि नहर के तटबंध अधिकांश हिस्सों में कमजोर पड़ गए हैं। इन्हें तोड़कर पानी वहां से बहकर चारो तरफ फैलने लगा है। बीते दो दिनों से मठसरैया का तटबंध टूटने के कारण पास में स्थित दो बीघे का पोखरा लबालब भर गया है। इसके अलावा मठसरैया, सौना, इटहाज मौधा, पोखरा मोड़ आदि माइनरों पर गेट न होने की स्थिति में नहर का बड़ी मात्रा में पानी बहकर व्यर्थ हो जा रहा है। हालत यह है कि मठसरैया माइनर से निकला हुआ पानी दो दिनों से तटबंध टूटे होने के कारण पास के पोखरे में समाने लगा था। किसानों ने इसकी खबर नहर विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन तटबंधों को बांधने जब कोई नहीं आया। तब हारकर किसान एकजुट हुए और टूटे हुए तटबंध की मरम्मत की और अपनी फसलों को बचाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की नहरों में जमा सिल्ट की सफाई के नाम पर हर वर्ष सरकार लाखों रुपये खर्च कर देती है लेकिन तटबंधों की मरम्मत न होने के कारण ही नहर का पानी कहीं ओवरफ्लो होने लगता है, तो कहीं किनारा तोड़कर बहने लगता है। इससे नहर के किनारों पर लगी खेतों की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed