फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After knowing about the relationship with the wife, the husband called the daughter-in-law and murdered her brother-in-law.

पत्नी से थे संबंध, जानकारी होने पर पति ने खेत में बुलाकर की थी साढू की हत्या

Sun, 04 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
After knowing about the relationship with the wife, the husband called the daughter-in-law and murdered her brother-in-law.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा में फरवरी माह में हुई युवक की हत्या का खुलासा रविवार को पुलिस ने किया। हत्यारोपी मृतक का रिश्तेदार है। आरोपी ने मृतक तथा उसकी पत्नी के बीच गलत संबंध होने की जानकारी होने पर उसे खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। जमानिया कोतवाली के मदनपुरा गांव निवासी राकेश गुप्ता उर्फ डब्बू का शव बीते दो फरवरी को गांव के बाहर उसके खेत में ही मिला था। हत्या का खुलासा करने के लिए जमानिया कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम का सहयोग लिया। जांच के दौरान मृतक का गांव में किसी से विवाद नहीं होना मिला। इसके बाद पुलिस युवक की हत्या में किसी करीबी के शामिल होने के शक पर जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली के नई बाजार निवासी मृतक के साढू पर निगरानी रखना शुरु किया। रविवार को पुलिस ने शक पर बरुइन गांव के पास से मनोज गुप्ता को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की। पुलिस की कड़ाई से मनोज टूट गया और राकेश की हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि मृतक उसका साढू था। इसके चलते उसका अक्सर उसके घर आना-जाना होता था। इस बीच साढ़ू और उसकी पत्नी के बीच नाजायज संबंध बन गए। इसकी जानकारी होने पर एक फरवरी की रात राकेश के गांव पहुंचा और राकेश को गांव के बाहर खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed