फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After basic schools, now summer camps will be organized in secondary schools

Ghazipur News: बेसिक के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में लगेगा समर कैंप

Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
After basic schools, now summer camps will be organized in secondary schools
गाजीपुर। बेसिक स्कूलों के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में भी समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं में रचनात्मक सोच विकसित करने एवं आत्मविश्वास और जीवन कौशल को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी विद्यालयों में यह कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसका आयोजन 21 मई से 10 जून के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच को विकसित करना है। इसके साथ ही बच्चों में टीम वर्क के साथ काम करना, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास करना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना और खेलकूद, कला, विज्ञान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। कैंप के दौरान रोजाना अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें सबसे पहले आधा घंटा योग एवं व्यायाम होगा। इसके बाद खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के दौरान बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ पहुंचकर कॅरिअर संबंधी टिप्स बच्चों को देंगे। इसके अलावा बच्चाें को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी दी जाएगी। बच्चों को किचन गार्डेन के बारे में भी बताया जाएगा। इसमें पौधे उगाने की तकनीक एवं पौधों की देखभाल करना, सिंचाई आदि के बारे में बताया जाएगा। अंतिम दिन कैंप में बच्चों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा, जहां शिक्षकों के सामने बच्चे अपने अभिभावकों से समर कैंप के अनुभव साझा करेंगे। कैंप के दौरान कला, विज्ञान, व्यायाम, संगीत एवं हिंदी आदि के शिक्षकों को मौजूद रहना होगा। ग्रीष्मावकाश से पहले ही जिला स्तरीय समिति इसके क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed