फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates will get the benefit of Ayushman on turning 70 years old

Ghazipur News: 70 वर्ष होने पर अधिवक्ताओं को मिलेगा आयुष्मान का लाभ

Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Advocates will get the benefit of Ayushman on turning 70 years old
कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की आयु 70 वर्ष होने पर उन्हें भी आयुष्मान योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। अधिवक्ताओं को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए शासन से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि मैं भी एक अधिवक्ता के परिवार से आता हूं। अधिवक्ताओं के संघर्ष में मैं हमेशा आगे रहूंगा। अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं, उनके निस्तारण में कोई भी कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इसके पूर्व सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुक्तिनरायन सिंह और महासचिव संतोष कुमार सिंह ने बुके, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता हरिशंकर सिंह का भी स्वागत किया। इसके बाद जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष मुक्ति नरायन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत मोहन बिंद, महासचिव संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मोहम्मद जबीउल्लाह, महेंद्र राम, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहसचिव प्रशासन अनिल कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, दीनानाथ चौबे, राजीव कुमार सिंह, जलील अहमद, अलख नरायन राय, धनंजय सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed