फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates protested against the SDM's style of functioning.

Ghazipur News: अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम की कार्यप्रणाली काे विरोध

Tue, 13 Oct 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the SDM's style of functioning.
जमानिया तहसील में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी करते अधिवक्तागण। संवाद - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
जमानिया। उपजिलाधिकारी निधि की मनमानी पूर्ण एवं अविधिक कार्यप्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। यह जानकारी स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश ने दी। वहीं, उपजिलाधिकारी निधि ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि बार सभागार में 11 बजे एक अति आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में बार के सदस्य बृजेश कुशवाहा एडवोकेट द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से उपजिलाधिकारी की मनमानी व अविधिक कार्रवाई की घोर निंदा की गई। इसके साथ ही यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि एसडीएम के इस कृत्य के विरोध में बार एसोसिएशन जमानियां द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सभी अधिवक्ता पूरे दिवस न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सूचना न्यायालय उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को भी प्रेषित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed