फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Admission started in Atal Residential School

Ghazipur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू

Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Admission started in Atal Residential School
अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए वाराणसी मंडल के जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली के बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश फार्म मंडल के सभी जनपद के श्रम विभाग कार्यालय से नि:शुल्क मिल रहे हैं। जिन्हें 13 मई तक वहीं कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए कक्षा 6 से 12 तक की नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराया जाना है। कक्षा छह में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं का जन्म एक मई 2010 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद नहीं होना चाहिए। यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। श्रमिकों के बच्चों के लिए ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जो पंजीयन के बाद एक अप्रैल 2023 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। अनाथ श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थी वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए हैं, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चे जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के बीच हो। दिव्यांगों को आरक्षण दिया जाएगा। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा पांच उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed