{"_id":"68a618acbf68b12afd0eedf8","slug":"aditya-verma-murder-case-he-had-brought-the-knife-in-his-bag-not-in-a-water-bottle-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-1094225-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य वर्मा हत्याकांड: पानी की बोतल में नहीं, बैग में रखकर लाया था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य वर्मा हत्याकांड: पानी की बोतल में नहीं, बैग में रखकर लाया था चाकू
विज्ञापन
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। दोनों नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात साफ हो गई है कि चाकू बैग में ही रखकर स्कूल लाया गया था, जो मुख्य आरोपी के घर पहले से ही रखा हुआ था। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने सफाई में कहा था कि आरोपी पानी पीने वाली बोतल में (स्टील के थर्मस) चाकू रखकर लाया था।
घटना के बाद से सनबीम स्कूल में ताला लटक रहा है। बुधवार को भी स्कूल बंद रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाल सुधार गृह भेजे गए आरोपी छात्र ने वारदात की वजह जूनियर-सीनियर के बीच गुटबंदी के दौरान हुए छोटे-छोटे विवादों को बताया था। मामले में पुुलिस ने स्कूल के करीब 20 छात्रों से पूछताछ की। इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, को-ऑर्डिनेटर से लेकर चपरासी और गार्ड तक से पूछताछ की गई है। मृत छात्र के पिता शिवजी ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही करने और दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जो वजह सामने आई कि उसके अलावा कयास और चर्चाओं की भी जांच कर रही है कि कोई और तो हत्या का कारण नहीं है। सीओ सिटी शेखर शेंंगर ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उनके पोस्ट और कमेंट पर भी नजर है। चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था।