{"_id":"280b79402671302dd8b0efb74ea5e60e","slug":"adhikaar-bachao-jan-chetna-yatra-deparchered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार बचाओ जन चेतना यात्रा रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार बचाओ जन चेतना यात्रा रवाना
गाजीपुर
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को लंका स्थित डा.भीमराव अंबेडकर उद्यान से अधिकार बचाओ जन चेतना यात्रा रथ गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। चेतना यात्रा
रथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाई। चेतना रथ प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करते हुए 29 जून गाजियाबाद पहुंचेगी जहां सभा होगी।
इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि आरक्षण का विरोध संवैधानिक व्यवस्था तथा संविधान का अपमान है। इस यात्रा के माध्यम से आरक्षण से वंचित वर्ग को अन्याय, अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न एवं भेदभाव
के खिलाफ जागरूक करने का काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जल्द न्यायालय के आदेशानुसार सर्वे कार्य नहीं कराती तो समिति की ओर से विधानसभा का घेराव किया जाएगा। किशोर कौशल
विज्ञापन
ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आरक्षण बिल लोकसभा में पास करने की मांग की। ओमप्रकाश ने कहा कि अपने हक से वंचित समाज के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए
समिति निरंतर संघर्ष करती रहेगी। सुनील कुमार ने कहा कि आरक्षण मिलने से समाज को प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का समान अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर सिंह पालीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हक से वंचित समाज को
गुमराह करने का प्रयास कर रही है। श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि गाजियाबाद तक आरक्षण बचाओ जनचेतना यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार को संदेश देना है कि समाज का एक तबका उनके विरोध के लिए सड़क पर उतरने का
काम कर रहा है। इस मौके पर प्रभुराम, अभिराम, राधेश्याम, शीतल, बद्रीराम, राजेन्द्र सामंत, चन्द्रिका, रामदत्त, योगेश, दयाशंकर, राजेन्द्र आजाद, विनोद चौधरी, अजय, अजयानंद, अजीत, अखिलेश, चंदन, सूरज, अमरनाथ, रमेश, अमित, आनंद, अंजनी, अरविंद, अशोक, यशवंत, आशीष आदि उपस्थित थे।