{"_id":"63fcf6670c8428056a009154","slug":"additional-buses-and-festival-special-trains-will-take-you-home-on-holi-ghazipur-news-c-20-1-82092-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अतिरिक्त बसें और त्योहार स्पेशल ट्रेनें होली पर पहुंचाएगी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अतिरिक्त बसें और त्योहार स्पेशल ट्रेनें होली पर पहुंचाएगी घर
विज्ञापन
पर्व के एक सप्ताह पहले से ही रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी
छपरा-पनवेल होली विशेष गाड़ी बलिया- गाजीपुर होते हुए जाएगी पनवेल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। होली पर लोगों को अवागमन में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। वहीं पर्व पर ट्रेन में होने वाली भीड़ को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
होली पर कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं गोरखपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए वाहनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा-पनवेल होली विशेष गाड़ी का संचालन 2, 9 एवं 16 मार्च को छपरा से एवं 3, 10 एवं 17 मार्च को पनवेल से तीन फेरों के लिए शुरू किया जाएगा। छपरा-पनवेल होली विशेष गाड़ी 2, 9 एवं 16 मार्च को छपरा से 15.20 बजे प्रस्थान कर बलिया होते हुए 18.05 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर तीसरे दिन रात में 9 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी यात्रा में पनवेल-छपरा होली विशेष गाड़ी 3, 10 एवं 17 मार्च को पनवेल से 22.50 बजे प्रस्थान कर 6.00 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से छूटकर छपरा 8.50 बजे पहुंचेगी। इधर, रोडवेज डिपो में वर्तमान में निगम की 58 बसों का संचालन हो रहा है। गाजीपुर से कानपुर मार्ग पर तीन एवं लखनऊ के लिए आठ सेवाओं का हर दिन संचालन हो रहा है। अभी लंबी दूरी के इन्हीं मार्गों पर फेरे बढ़ाने की चर्चा चल रही है। पर्व के एक सप्ताह पहले से ही बसों के फेरे बढ़ाने एवं निगम स्तर से अतिरिक्त सेवाओं को चलाने की तैयारी है।
00
होली पर्व यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर एवं लखनऊ रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी न हो। - वीके पांडेय, एआरएम, गाजीपुर डिपो
विज्ञापन
000
होली पर्व पर गाजीपुर वाराणसी रूट पर एक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। जो सिटी स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल।