फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Activists should spread the policies of the Congress to the people

कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Activists should spread the policies of the Congress to the people
मरदह। उत्तर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान और बूथ गठन को लेकर न्याय पंचायत सुलेमापुर देवकली के महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नीतियों को कांग्रेस के अब तक के कार्यों को लोगों तक पहुचाएं और बताएं कि इस देश को विकाशशील बनाने में कांग्रेस का कितना बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बूथ गठन पर जोर देते हुए कहा कि लोगों की जन समस्याओं को जब तक हम नहीं सुनेंगे तब तक संगठन मजबूत हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब आम लोगों की बातों को उनकी समस्या को सुनकर उनका कार्य कराएंगे तो खुद ब खुद लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश की जनता की आवाज को सरकार दबा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में पूरी तरह सरकार असफल है। इस मौके पर प्रदेश सचिव डा. राहुल राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, जिला उपाध्यक्ष लालसाहब यादव, पीसीसी सदस्य डा. जनक कुशवाहा, सतीश उपाध्याय, विभूति राम, महेंद्र राम, चंद्रिका सिंह, मोहन चौहान, झूमना शर्मा, बृजेश कुमार, मुकेश कुमार भारती, डा. अवधेश भारती, मुन्ना राम, वीरेंद्र राम, राजकुमार राम, रविंदर राम, रामबचन सिंह, सर्वेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, विद्याधर पांडेय, रुदल यादव, मौजनाथ गिरी, सूर्यनाथ सिंह, शेषनाथ दुबे, ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed