फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action will be taken on negligence in evaluation work

Ghazipur News: मूल्यांकन कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in evaluation work
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। जिले के पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कराया जा रहा है। परिषद के सचिव ने इस काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। कॉपियों का मूल्यांकन करते समय उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक तमाम लापरवाहियां बरतते हैं। कापियों में कई प्रश्नों को अमूल्यांकित छोड़ दिया जाता है। कापी के अंदर कुछ और ऊपर कुछ अंक अंकित कर दिए जाते हैं। कापी के ऊपर चढ़ाएं गए अंकों के योग में भी भिन्नता देखी गई है। इस तरह की लापरवाही मूल्यांकन में न हो, इसके लिए परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

सचिव ने दिशा निर्देश जारी कर कहा कि यदि मूल्यांकन में लापरवाही और त्रुटियां पाई जाती हैं तो संबंधित परीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से तीन साल के लिए डिबार कर दिया जाएगा। इसके अलावा उनके पारिश्रमिक की धनराशि से कटौती भी कर दी जाएगी । परीक्षक की ओर से आधा प्रतिशत त्रुटि करने पर 25 प्रतिशत, एक प्रतिशत त्रुटि करने पर 50 प्रतिशत और दो प्रतिशत त्रुटि करने पर 85 प्रतिशत की कटौती उसके पारिश्रमिक से की जाएगी। दो प्रतिशत त्रुटि करने वाले परीक्षकों को तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों को जारी अतिआवश्यक दिशा निर्देश में इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है। निर्देश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षार्थी की ओर से हल किए गए सही प्रश्न के उत्तर पर पूर्ण अंक प्रदान किए जाए। इस पर जानबूझकर अंक कम न किए जाएं। विशेष कर गणित, विज्ञान अथवा अन्य तकनीकी विषयों में स्टेपवार अंक प्रदान किए जाएं। यदि किसी परीक्षार्थी द्वारा निश्चित संख्या से अधिक प्रश्नों को हल कर दिया गया है तो सभी प्रश्नों का मूल्यांकन करें। जिन प्रश्नों पर अधिक अंक प्राप्त हो रहे है, उसे बनाए रखते हुए कम अंक वाले प्रश्नों को अतिरिक्त उत्तर या निरस्त लिखकर कर नीचे हस्ताक्षर किए जाएं। कापी पर अंक को अंकित करते समय ओवरराइटिंग न किया जाए, अगर ओवरराइटिंग करना आवश्यक हो तो उसे काट कर शुद्ध रूप से अंकित किया जाए। यदि किसी कारण से एवार्ड ब्लैंक में अंक चढ़ाते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे निरस्त कर अलग से सीसी 16 प्रपत्र पर अंक चढ़ा कर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed