{"_id":"646e5d433a523b6ee00a0154","slug":"action-will-be-taken-on-engineers-on-receiving-complaints-in-road-construction-ghazipur-news-c-20-1-221285-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क निर्माण में शिकायत मिलने पर अभियंताओं पर कार्यवाही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क निर्माण में शिकायत मिलने पर अभियंताओं पर कार्यवाही होगी
विज्ञापन
- सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठने पर जनपद एवं शासन की छवि धूमिल हो रही: जिलाधिकारी
- मौके पर अवर अभियंता या सहायक अभियंता रहकर मार्ग का निर्माण या मरम्मत नहीं कराते
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण समेत अन्य विभाग विवादों में घिरे होने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अभियंता, सहायक अभियंता समेत अन्य निर्माण विभाग के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा किया है।
डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि मौके पर संबंधित विभाग का कोई अवर अभियंता या सहायक अभियंता उपस्थित रहकर मार्ग का निर्माण या मरम्मत नहीं कराता है। जिससे निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती हैं। कहा कि अधिकारियों के नहीं रहने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
यह स्थिति किसी भी दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होती है। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शासन व सक्षम स्तर से स्वीकृत संपर्क मार्गों की मरम्मत, निर्माण संबंधित अवर अभियंता या सहायक अभियंता की उपस्थिति में स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
यदि भविष्य में निर्मणाधीन संपर्क मार्ग की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और तद्नुसार संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध आगे की कार्यवाही के लिए शासन, सक्षम अधिकारी को अवगत करा दिया जायेगा।