फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action will be taken against the Village Secretary and the Pradhan if cattle die due to a shortage of fodder.

Ghazipur News: चारे की कमी से गोवंश मरे तो ग्राम सचिव और प्रधान पर होगी कार्रवाई

Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the Village Secretary and the Pradhan if cattle die due to a shortage of fodder.
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गोआश्रय स्थलों में हरे चारे की उपलब्धता हर हाल में करने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चारे की कमी से किसी गोवंश की मौत हुई तो संबंधित ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान अस्थायी गोआश्रय स्थल जौहरगंज (सैदपुर) में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने और बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी, सैदपुर का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, एसएफसी पूलिंग की धनराशि अगले 15 दिनों में जनपद स्तरीय खाते में जमा कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को दिए गए। रायफल क्लब में मंगलवार को गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विकास खंडों में अभियान चलाकर खेतों और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड के लिए एक कैटल कैचर और प्रत्येक गोआश्रय स्थल पर एक काऊ लिफ्टर मशीन खरीदने को भी कहा।
डीएम ने बारिश के मौसम को देखते हुए गोशालाओं में जल निकासी, मिट्टी भराई और खड़ंजा निर्माण कराने तथा संचालन में लापरवाही बरतने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed