फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action on Mafia Bahubali Mukhtar Ansari wife property kurk in ghazipur worth rs 50 lakhs

Action on Mafia: बाहुबली मुख्तार अंसारी पर एक और चोट, गाजीपुर में पत्नी आफसा की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 04 Aug 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 03:19 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर पुलिस-प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Action on Mafia Bahubali Mukhtar Ansari wife property kurk in ghazipur worth rs 50 lakhs
आफसा अंसारी की 50 लाख की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश सरकार के एंटी माफिया अभियान के तहत गाजीपुर में मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की अचल भू-संपत्ति को कुर्क किया गया। इसकी कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जफरापुर वार्ड संख्या 18/22  में मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गई।  बुधवार को ही जिलाधिकारी ने कुर्की आदेश पारित किया था। जिसके अन्तर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंध एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 विरुद्ध अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद द्वारा अपनी पत्नी आफसा अंसारी के नाम अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अगुवाई में पुलिस और राजस्व टीम ने कुर्की की कार्रवाई की। 16 फरवरी 2009 को  मुहम्मदाबाद के जफरापुरा वार्ड संख्या 18/22 में 35 फुट लंबा पूरब-पश्चिम  और 27 फुट चौड़ा उत्तर-दक्षिण में क्रय किया गया था। जिसका कुल रकबा 87.79 वर्ग मीटर है। जिसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू लगभग 50 लाख रुपये है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से फरार है आफसा अंसारी

 आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी पर गाजीपुर और मऊ पुलिस ने गैंगस्टर कायम किया है। कोर्ट की ओर से गैरजमानती वार्ट जारी हो चुका है। हाजिर न होने के चलते पुलिस मुख्तार की पत्नी की कई संपत्तियों की कुर्की की जा रही है।

इससे पहले बीते दिनों पुलिस ने लखनऊ में दो अवैध संपत्तियों को कुर्क किया था। तब मुख्तार अंसारी के सहयोगी भीम सिंह की जमीन पर ये कार्रवाई हुई थी। लखनऊ में भीम सिंह के आवास और एक जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed