फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Acting of hanging on the noose proved costly, young man lost his life

मंदिर में मिली युवक की लाश: मां के हाथ से मछली खाकर निकला, एक्टिंग ने ले ली जान; हुई खाैफनाक माैत

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में एक नया मामला सामने आया है। यहां एक युवक को मरने की एक्टिंग भारी पड़ गई। डीह बाबा मंदिर की छत पर तार के सहारे युवक की लाश देख परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Acting of hanging on the noose proved costly, young man lost his life
मंदिर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुल्लहपुर के तिरछी गांव निवासी एक युवक को नशे की लत एवं फंदे पर लटकने की एक्टिंग महंगी पड़ी और उसकी जान चली गई। डीह बाबा मंदिर की छत में लगी कुंडी से तार के फंदे से बेटे का शव देख परिजन बिलखने लगे। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तिरछी गांव निवासी संदीप चौहान (21) को नशे की लत थी। वह पहले भी कई बार फंदे पर लटकने की एक्टिंग कर चुका था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे संदीप की मां चिंता देवी ने मछली पकाया था। उसने घर पर खाना खाने के बाद कुछ पीस साथ लेकर निकल गया। सुबह गांव के लोग जब डीह बाबा मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि संदीप फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता हरिकेश चौहान दुबई में मेहनत-मजदूरी कर आजीविका चलाते थे। मृतक की बड़ी बहन मनीषा की शादी हो चुकी है। जबकि, छोटी बहन सिमरन इंटरमीडिएट की छात्रा है। घर पर मृतक संदीप खेती के अलावा मेहनत-मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। मां ने कई बार उसे समझने का प्रयास किया, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। पिता दुबई में कमाते हैं। जो पैसे भेजते हैं, उससे दवा और घर का खर्च चलता है। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि फंदे पर लटकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed