फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused running away after firing in the air arrested

Ghazipur News: हवाई फायरिंग कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused running away after firing in the air arrested
थाना क्षेत्र के बरहपुर देसी शराब की दुकान से करीब 100 कदम दूर चोचकपुर मार्ग से पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक तमंचा, एक कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस नंदगंज कस्बा में भ्रमण कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि चोचकपुर मोड़ के पास एक घर पर आयोजित तेरहवीं भोज में एक व्यक्ति ने तमंचे से हवाई फायरिंग की और चोचकपुर मार्ग से भाग रहा है। पुलिस ने आरोपी बरहपुर निवासी विशाल सिंह उर्फ कुंदन को बरहपुर देसी शराब की दुकान से करीब 100 कदम पहले चोचकपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक कारतूस और दो खोखा बरामद हुए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed