फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of death due to negligence in treatment, hospital operator beaten up

Ghazipur News: इलाज में लापरवाही से मौत का लगाया आरोप, अस्पताल संचालक को पीटा

Thu, 03 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of death due to negligence in treatment, hospital operator beaten up
रामबन गांव में भुड़कुड़ा-जखनियां मार्ग को जाम करते मृतक राकेश यादव के परिजन व ग्रामीण। संवाद
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामबन स्थित धनरावती हाॅस्पिटल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के दौरान नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव से राकेश यादव (26) की बुधवार को मौत होने का आरोप लगाया गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल संचालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बारिश के बीच भुड़कुड़ा-जखनिया मार्ग पर सुबह 8.30 बजे शव रखकर जाम लगा दिया। अस्पताल को सील करने की मांग की। जखनिया एसडीएम और भुड़कुड़ा सीओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे जाम समाप्त हुआ। राकेश के बड़े भाई राजेश यादव ने अस्पताल संचालक डॉ. नंदलाल सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि बृंदावन गांव निवासी राजेश यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि तबीयत खराब होने पर 30 अगस्त को रामबन स्थित धनरावती हॉस्पिटल में छोटे भाई राकेश यादव को भर्ती कराया गया। जहां पित्त की थैली में पथरी होने पर बिना डिग्री वाले बहादुर, डॉ. संतोष ने डॉ. नंदलाल के साथ सर्जरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बगैर जानकारी के नस काट दी। इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। बताया कि 31 अगस्त को हालत गंभीर हो गई। रक्तस्राव नहीं रुकने पर एक सितंबर को राकेश को आजमगढ़ के निजी हॉस्पिटल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर रामबन स्थित धनरावती हॉस्पिटल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने जब अस्पताल के कर्मियों से पूछताछ की तो विवाद हो गया। आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे बृंदावन गांव निवासी सोनू यादव और सुजीत यादव के हाथ में चोट आई। इसके बाद ग्रामीणों ने भुड़कुड़ा-जखनिया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जखनिया एसडीएम अतुल कुमार और सीओ राधाकृष्ण तिवारी ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed