{"_id":"fc2825df99e2cd0d1a47451d3f39117d","slug":"accused-nabbed-in-lalu-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू हत्याकांड का आरोपी हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू हत्याकांड का आरोपी हत्थे चढ़ा
गाजीपुर।
Updated Sat, 23 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव की वनवासी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम हुई लालू वनवासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में आरोपी अर्जुन वनवासी को शनिवार शाम खरबाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मलिकपुरा वनवासी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम झाड़फूंक को लेकर अर्जुन वनवासी, सुमेर और टुन्नू ने धारदार हथियार से हमलाकर लालू वनवासी की हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के पुत्र पंकज वनवासी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार शाम थानाध्यक्ष शादियाबाद रुद्रभान पांडेय ने हत्यारोपी अर्जुन को मनिहारी खड़वाडीह से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद किया गया। पुलिस अभी फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी अर्जुन ने भाई टुन्नू और पिता सुमेर के साथ मिलकर हत्या की थी।