फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountants' picketing postponed for a week

लेखपालों का धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित

Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accountants' picketing postponed for a week
सेवराई तहसील मुख्यालय पर साथी लेखपाल पर हुए हमले के विरोध में धरनारत लेखपालों ने जिलाधिकारी की तरफ से मिले आश्वासन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गाजीपुर के निर्देश पर एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 25 जून को रेवतीपुर मौजा के कल्याणपुर गांव में पैमाइश के लिए गए लेखपाल बृजेश सिंह यादव पर किए गए जानलेवा हमले के आरोपित की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को लेकर सेवराई तहसील में पिछले कई दिनों से लेखपालों का धरना चल रहा था। बृहस्पतिवार को डीएम के आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए यह स्थगित हो गया। लेखपाल संघ सेवराई के अध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि अगर प्रशासन अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतरता है तो समय सीमा के बाद हम सभी फिर से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा लेखपाल पर किए हमले के आरोपित की गिरफ्तारी और अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को एक पत्रक डीएम को सौंपा गया था। डीएम ने आश्वासन दिया कि लेखपाल पर हमले के आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध समुचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेखपालों की अन्य समस्याओं पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श कर समाधान का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी सेवराई तहसील के लेखपालों को दी तो उन्होंने डीएम की बात मानते हुए यह निर्णय लिया कि एक सप्ताह का समय प्रशासन को दिया जाए। तय समय सीमा के अंदर अगर मांग पूरी नहीं हुई तो प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा और वार्ता करेगा। इस दौरान सेवराई तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भारती, सुधांशु प्रकाश, अरविंद राय, संजय कुमार उपाध्याय, जीतलाल चौधरी, शिवाजी यादव, शहंशाह आलम, बृजेश यादव, दयाशंकर, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed