फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountant found missing at flood post, suspended

बाढ़ चौकी पर नदारद मिला लेखपाल, निलंबित

Sun, 21 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accountant found missing at flood post, suspended
बाढ़ राहत केंद्र पर तैनात लेखपाल द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने एवं लापरवाही के आरोप में एसडीएम ने रेवतीपुर ब्लॉक के लेखपाल मनीष कुमार को निलंबित किया ह्रै।
विज्ञापन

सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया का कहना है कि रेवतीपुर के लेखपाल मनीष कुमार पर विभागीय कार्य मेंशिथिलता बरतने का मामला सामना आया। साथ ही लेखपाल द्वारा ऑनलाइन खसरा फीडिंग का पूर्ण नहीं किया गया है। ऐसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 3417 डेटा का सत्यापन करके न तो कार्यालय में जमा किया गया और ना ही फीड कराया गया। इसके अलावा मृतक व्यक्तियों के वरासत का कार्य इनके द्वारा समय से नहीं किया जाता है जिसके कारण वरासत का प्रकरण डिफाल्टर होने का भी मामला है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अपने क्षेत्र के स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रपत्र 7, 8, 9 व 10 का कार्य लेखपाल मनीष कुमार के द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है। राजस्व निरीक्षक राकेश राय द्वारा इन कार्यो को पूर्ण करने हेतु जब भी निर्देशित किया जाता है तो इनके द्वारा अनुसूचित जाति के कर्मचारी होने के कारण एससी एसटी एक्ट लगाने की धमकी दी जाती है। वहीं, रेवतीपुर में बाढ़ चौकी पर तैनाती के बावजूद चौकी व अपने क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed