फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accidents due to high speed and fog, one dead, 18 injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार, कोहरे से हुए हादसे, एक की मौत, 18 घायल

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accidents due to high speed and fog, one dead, 18 injured
जिले में बृहस्पतिवार को वाहनों की तेज रफ्तार और कोहरे के कारण विभिन्न स्थानों पर हादसे हुए। इसमें एक की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर सलामतपुर के पास बाइक सवार युवक को बृहस्पतिवार को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसको उपचार के लिए सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआरी नकटू मठिया निवासी दिलीप राजभर (22) बाइक से अपनी बुआ के घर हलधरपुर थाना के खालिसपुर गांव गया था। वापस लौटते समय कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर भैंसहीं नदी के पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दिलीप राजभर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए। वहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दिलीप के दादा दामोदर राजभर ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिलीप दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर भोर में घने कोहरे के कारण दो स्थानों पर हादसे हुए। सैदपुर में डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलट गई और नंदगंज में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दोनों हादसों में तीन दंपती समेत 18 लोग घायल हो गए।
सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। महाकुंभ में स्नान करने के बाद 25 श्रद्धालु पिकअप से कासिमाबाद जा रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर में 3:33 बजे सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मिठापारा गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में जय प्रकाश गुप्ता (37), विश्वनाथ (65), परम शीला ( 40), उर्मिला (40), मंतरा (35), बेला (55 ), रामचंद्र (56), शांति देवी (50), महाराजी (45), हरिद्वार (45), वीरेंद्र (60), लालमन (50), शिवराज (55), धनमुनि (50) घायल हो गए। सभी कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर बसारी के निवासी हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल रामचंदर बिंद ने बताया कि पिकअप के नीचे वह दब गया था। इससे उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उसकी पत्नी शांति देवी के सिर में हल्की चोट आई है। नंदगंज में महाकुंभ में स्नान के बाद 24 श्रद्धालु एक ही वाहन में सवार होकर जा रहे थे।
वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सहेड़ी के पास वाहन के सामने मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के लिए मुजफ्फरपुर बिहार निवासी वाहन चालक विवेक कुमार ने ब्रेक लगाई। पीछे से आ रही स्कूल बस और ट्वेल्स गाड़ी उसमें टकरा गई। एक के बाद एक करके तीन गाड़ियों के टकराने से हड़कंप मच गया।
हादसे में पहले गाड़ी में सवार मुजफ्फरपुर निवासी चालक विवेक कुमार, प्रिरंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह और बसतपुर सिवान निभा पांडेय घायल हो गए। लोग घायलों को नंदगंज स्वास्थ केंद्र ले गए।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चारों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed