फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   aborer dies after being hit by a tension wire

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
aborer dies after being hit by a tension wire
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के निरहू के पूरा गांव के पास ट्रक से बालू उतारते समय सोमवार की रात हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी के बाद थाने पहुंचे परिजन रोने- बिलखने लगे। ट्रक मालिक और निजी बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार द्वारा बातचीत कर किसी तरह सुलह- समझौता कराया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत अंतर्गत कैमूर जनपद के जमौली निवासी प्रमुख चौहान (35) ट्रक पर रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। देर रात करीब 11 बजे वह निरहू के पूरा गांव के बाहर एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास ट्रक पर लदे बालू को उतार रहा था। इसी दौरान ऊपर से जा रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जब-तक लोग मौके पर पहुंचते मजदूर की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिवार के सदस्य दूसरे दिन रोते-बिलखते थाने पहुंचे।
विज्ञापन

परिजन शव देखते ही चीत्कार उठे। पत्नी लाखिया एवं मां चंद्रवती देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। प्रमुख अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed