उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का वार्षिक अधिवेशन एवं नई कार्यकारणी का गठन शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ। अधिवेशन में ब्लॉक इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अभय नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद एवं रंजना वर्मा, मंत्री शमशेर अहमद, संयुक्त मंत्री सुभाष चंद्र यादव एवं अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण पांडेय, लेखाकार राकेश सिंह यादव एवं आय-व्यय निरीक्षक के रूप में अश्विनी त्यागी का चुनाव किया गया।
कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष अभय नारायण मिश्र ने कहा कि हम शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। जब भी संगठन का कोई आह्वान शिक्षकों के हित में हुआ तो उन्होंने अगली पंक्ति में खड़ा होकर संघर्ष किया। मंत्री शमशेर अहमद ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराना संगठन का प्रमुख कर्तव्य है। इस अधिवेशन में जिला महामंत्री अजय कुमार, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, अध्यक्ष मुहम्मदाबाद प्रेमनाथ राय, ओमप्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में राजकुमार सिंह, शिवानंद सिंह, अंगद राम, बैजनाथ राम, अरुण कुमार, मेराज अहमद एवं रामप्रकाश सिंह यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक शकील अख्तर एवं संचालन शमशेर अहमद ने किया।