{"_id":"577aacc64f1c1b6e697fa93c","slug":"aashaadh-jmajm-lashed-clouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसे झमाझम आषाढ़ के बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे झमाझम आषाढ़ के बादल
अमर उजाला ब्रयूराो,
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर से सटे रौजा रोड पर झमाझम बारिश के बाद लगे जल जमाव से होकर गुजरते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य आषाढ़ में ही सही मानसून ने अपनी दमदार उपस्थिति रविवार की रात दर्ज कराई। सारी रात मेघ बरसते रहे। कभी रिमझिम बारिश की फुहारें पड़ीं तो कभी झमाझम वर्षा हुई। इससे तापमान गिर गया है। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया। बारिश से पारा गिरा, जिससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। लगातार दो दिनों में 79.7 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई और आसमान में बादल िघरे हुए हैं। अच्छी बारिश सेे किसानों में उत्साह है। धान की रोपाई की तैयारियां तेज हो गई हैं।
मानसून के बादल पिछले दो सप्ताह से ललचा रहे थे। हल्की बारिश के झोंके कई दिन आए लेकिन उतने से धरती नरम नहीं हुई। बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम उमस से भरा हो गया। रविवार को दिन में घने कजरारे बादल छाए तो धान की खेती से निराश किसान उमंग से भर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह आधा घंटे तक अच्छी बारिश हुई। दिन करीब सवा तीन बजे 15 मिनट तक शहर में हल्की बारिश हुई। मानसून की इस लुकाछिपी से लोग निराश थे क्योंकि बारिश के बाद उमस और बढ़ गई।
आसमान में डेरा डाले काले बादल रात साढ़े आठ बजे के करीब मेहरबान हुए और झमाझम बारिश होने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई और उसके बाद भी वर्षा का सिलसिला जारी रहा। सोमवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम वर्षा होती रही। अच्छी बारिश होने से गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार को भी पूरे दिन शीतल हवाओं के बीच काली घटाएं छाई रहीं। इस दौरान कई बार रिमझिम बारिश भी हुई। बारिश ने एक तरफ जहां गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी, वहीं खेती को लेकर चिंतित किसानों ने धान रोपाई का तैयारियां शुरू कर दीं। खेतों मे हल और ट्रैक्टर चलने लगे हैं। खेतों में जहां खुशहाली है, वहीं सड़कों पर जलभराव हो गया है।