फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aam Aadmi Party's protest against power cuts

Ghazipur News: बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's protest against power cuts
गाजीपुर। जनपद में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। अंत में अतिरिक्त एसडीएम चंद्रशेखर को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय ने कहा कि प्रदेश में बिजली लगातार महंगी हो रही है। साथ ही घंटों कटौती की मार जनता झेल रही है। इससे लोग प्रदेश सरकार से आजिज आ चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। पार्टी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद अहमद और जिला उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले में 10 से 12 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। इसके चलते आम आदमी को अपने दैनिक जीवन में कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप हो रही हैं। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि किसानों को भी बिजली कटौती के कारण अपनी फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली कटौती बड़ी समस्या है लेकिन सरकार समस्या से निपटने के बजाय बिजली दरों में वृद्धि के काम में लगी है। इस मौके पर नागेंद्र यादव, सलमान सईद, दिनेश राम, पप्पू अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed