फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aadhar number of 167259 voters collected

167259 मतदाताओं का आधार नंबर किया गया एकत्र

Fri, 19 Aug 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Aadhar number of 167259 voters collected
मतदाता सूची को त्रुटिविहीन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से आधार नंबर एकत्र करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख 67 हजार से ज्यादा मतदाताओं का आधार नंबर निर्धारित प्रारूप छह-बी के माध्यम से एकत्र कर लिया गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के हैं जबकि जहूराबाद में इनकी संख्या कम है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र करने के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रत्येक बूथ स्तर पर एक अगस्त को किया गया। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं से आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से अधिसूचित फार्म-6बी में लिया जाएगा। आफलाइन माध्यम से बीएलओ की ओर से घर-घर भ्रमण के दौरान संबंधित मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार नंबर प्रारूप-6 बी पर एकत्र किया जा रहा है। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आधार नंबर फार्म-6बी में भर सकते हैं। मतदाताओं की ओर से आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति का आवेदन न तो निरस्त होगा और न ही मतदाता सूची से उसका नाम हटाया जाएगा। आयोग का निर्देश है कि किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए इस माह में दो विशेष शिविर सात एवं 21 अगस्त को निर्धारित किया गया है। जिले के साथ विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 28 लाख 15 हजार 751 मतदाता हैं। इनमें 15 लाख दो हजार 107 पुरुष एवं 13 लाख 13 हजार 507 महिला तथा 137 थर्ड जेंडर हैं। अब तक एक लाख 67 हजार 259 मतदाताओं का आधार नंबर निर्धारित प्रारूप पर एकत्र कर लिया गया है। जखनिया में 16834, सैदपुर 21232, गाजीपुर 29841 और जंगीपुर विस के 34 हजार 43 मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र कर लिया गया है। इसके अलावा जहूराबाद के 6313, मुहम्मदाबाद 45398 एवं जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 13598 मतदाता हैं। यह आंकड़ा 17 अगस्त तक का है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन

ये होगा फायदा
गाजीपुर। मतदाता पहचान पत्र के आधार से लिंक होने पर कोई व्यक्ति अब दो जगह अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग काम की तलाश में शहर में आते हैं और वहां पर भी सूची में अपना नाम शामिल करवा लेते हैं। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची में दो जगह मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वर्ष में चार बार नाम जोड़ा सकेगा
गाजीपुर। मतदाता सूची में अब वर्ष में चार बार यानी हर तीन महीने में नाम जोड़ा सकेगा। आयोग के निर्देश के अनुसार सूची में नाम जोड़ने का यह काम एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को होगा। इन अर्हक तिथियों को या उससे पहले अगर कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूरी करता है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। अभी तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोगों को पहली जनवरी का इंतजार करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed