फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aadhar card not made for more than thirteen thousand children

तेरह हजार से ज्यादा बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड

Fri, 20 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card not made for more than thirteen thousand children
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल नामांकित बच्चों में तेरह हजार से ज्यादा बच्चों का आधार कार्ड अभी नहीं बना है। इन बच्चों का आधार कार्ड अब सोलह जून के बाद स्कूल खुलने पर अभियान चलाकर बनाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 2269 परीषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं जिनमें कुल 325410 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों और अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जा रहा है। कुल नामांकित बच्चों में 13375 का आधार कार्ड अभी नहीं बन सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाराचवर के 319, भदौरा 430, भांवरकोल 1076, बिरनो 1603, देवकली 845, गाजीपुर 251, करंडा 771, कासिमाबाद 506, मनिहारी 1195, मरदह 1359, मुहम्मदाबाद 892, रेवतीपुर 1114, सादात 832, सैदपुर 660, जखनिया 323 और जमानिया में 812 संग कुछ अन्य बच्चों का कार्ड नहीं बना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में नामांकित शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन पूरा कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed