फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aadhaar update of one year old children at health centers

Ghazipur News: एक वर्ष के बच्चों का आधार अपडेट स्वास्थ्य केंद्रों पर

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar update of one year old children at health centers
जिस व्यक्ति का आधार 10 साल या उससे अधिक समय पहले बना है उसे नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट कराना होगा। सोमवार की देर शाम को राइफल क्लब में जिलास्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जनपद में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शून्य से एक वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रों पर, 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर और उससे ऊपर सीएससी केंद्रों पर आधार अपडेसन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आधार के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसे अपडेट रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें। इसके लिए पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराएं। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं आधार
गाजीपुर। आप अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है। जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रुपये है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

एक महीने के दौरान 9145 नए आधार का नामांकन
गाजीपुर। जनपद में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए 248 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान 9145 नए आधार नामांकन और 20196 आधार अपडेट किए हैं। वहीं, इस समय फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाएं निवासियों को दी जा सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed