{"_id":"6474f11af3cce5218201f3af","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ghazipur-news-c-20-1-228640-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पादरिया ग्राम सभा के पाहपट्टी खास चाड़ी गांव निवासी मुकेश राजभर (20) की बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि मुकेश साथी गांव निवासी रामाशीष राजभर के साथ बक्सर रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। बलिया जनपद के धर्मापुर गांव के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मुकेश राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रामाशीष राजभर गंभीर रूप घायल हो गया।
घायल रामाशीष राजभर का इलाज बलिया चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही परिजन चितबड़ागांव थाना पहुंचे। इधर युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते - बिलखते थाने पहुंच गए। ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।