{"_id":"68f91b3efbf8c347a00481e6","slug":"a-young-man-trying-to-mediate-a-fight-between-a-father-and-son-was-murdered-with-a-sharp-weapon-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-141069-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिता-पुत्र के झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिता-पुत्र के झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकर अभिषेक कुमार के परिजन। स्रोत- वीडियो ग्रैब
मुहम्मदाबाद। शराब की नशे की हालत में बेटे से झगड़ा कर रहे पिता ने समझाने आए एक युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का दी। घटना सोमवार की रात की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को हाटा रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। कर्मचंदपुर गांव निवासी रासबिहारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा अभिषेक कुमार (19) मोमिनपुर गांव के रामप्रकाश राम के घर पर सोमवार को आयोजित तेरहीं कार्यक्रम में गया था। रामप्रकाश का बेटा राहुल कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद से घर लौटा था। अभिषेक और राहुल दोस्त थे। देर रात रामप्रकाश राम नशे की हालत में किसी बात को लेकर बेटे राहुल से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान अभिषेक कुमार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि रामप्रकाश राम ने धारदार हथियार से अभिषेक कुमार पर हमला कर दिया। इससे उसके गले के पास गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर गया। अभिषेक के घायल होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायल अभिषेक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभिषेक गांव के पास एक निजी विद्यालय में पढ़ाने का कार्य करता था। वह अपने तीन भाइयों आनंद, अभिषेक और विशाल में दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मृतक के पिता रासबिहारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। बुधवार को पुलिस टीम के साथ वे भ्रमण कर रहे थे थे। हाटा रेलवे क्राॅसिंग के पास से आरोपी पाजी उर्फ रामप्रकाश निवासी मोमिनपुर (करमचंदपुर) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया।
सेल्समैन की हत्या कर फेंका मिला शव-नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया गांव के पास बुधवार की सुबह गला रेतकर देसी शराब दुकान सेल्समैन का शव फेंका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हत्या के पीछे के कारणों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस हत्या के कारणों के पीछे कुछ कहने से बचती नजर आ रही है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि चंदौली जनपद के स्थानीय बाजार निवासी राजकुमार जायसवाल (45) तलवल मोड़ के पास देसी शराब दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। सुबह उनका शव दुकान से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करने में टीम जुटी हुई है। परिजनों के तहरीर पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद