फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man fishing drowned in Beso river

Ghazipur News: मछली मार रहा युवक बेसो नदी में डूबा

Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man fishing drowned in Beso river
फोटो
विज्ञापन

दुबई में काम करता है युवक, तीन माह से था गांव पर
एनडीआरएफ का इंतजार, ग्रामीण अपने स्तर से खोज रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद । नोनहरा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अटवा गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित बेसो नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से बुधवार को एक युवक डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
फत्तेहपुर अटवा गांव निवासी जमशेद (28) गांव के अन्य लोगों को साथ बेसो नदी के किनारे बैठकर बंशी से मछली मार रहा था। बंशी में बड़ी मछली फंस गई और बंशी को पानी में खींचकर अंदर लेकर चली गई। यह देख युवक बंशी को निकलने के लिए पानी में उतर गया और इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।
विज्ञापन

वहां मौजूद मछली मार रहे ग्रामीण शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते युवक पानी में समा चुका था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोबिज ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी, लेकिन सिर्फ डायल 112 की टीम पहुंची और खानापूर्ति करके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कठवामोड़ चौकी प्रभारी स्थानीय गोताखोर के साथ पहुंचे और संसाधन का अभाव बताकर वापस हो गए। लेकिन थानाध्यक्ष देर शाम तक घटना स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझे। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। युवक दुबई रहकर काम करता था, तीन माह पूर्व घर आया था।

इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद डायल 112 नंबर की टीम पहुंची और कुछ देर बाद चली गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे कठवा मोड़ चौकी प्रभारी एक स्थानीय गोताखोर के साथ पहुंचे, लेकिन संसाधन के अभाव के चलते वह वापस हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि जब घटना की सूचना देने के लिए जिलाधिकारी को फोन किया गया तो उधर से वाराणसी से एनडीआरएफ टीम के आने की जानकारी दी गई, लेकिन देर शाम तक टीम नहीं आ सकी थी। ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed