फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man drowned while bathing in flood water

Ghazipur News: बाढ़ के पानी में नहाते समय युवक डूबा

Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in flood water
गाजीपुर। शहर कोतवाली के कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम के पास बाढ़ के पानी में नहा रहा युवक की सोमवार की शाम को छह बजे डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई। जैयतपुरा हरख बाबा के पास सफेद दाग से पीड़ित राजू (31) काफी दिनों से रहता था। शाम को पवहारी बाबा के पास पुलिया के पास नहाने गया था। वहां नहाते समय डूब गया। जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते वह पानी में समा गया था। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। अंधेरा होने के बाद वापस लौट गई। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि बाढ़ के पानी में नहाते समय एक युवक डूब गया है। अंधेरा होने से तलाश शुरू नहीं हो पाई है। दूसरे दिन युवक की तलाश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed