फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man drowned in a pond after slipping while bathing.

Ghazipur News: नहाते समय पैर फिसलने से पोखरी में डूबकर युवक की मौत

Wed, 29 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in a pond after slipping while bathing.
सुहवल थाना क्षेत्र के खजुहां गांव स्थित पोखरी में मंगलवार की सुबह स्नान करते समय पैर फिसलने से डूबकर एक युवक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आधे घंटे बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। खजुहां गांव निवासी सर्वदेव यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई राजपति यादव (42) सुबह करीब 9.15 बजे पोखरे में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक उनका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। इससे उनकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से करीब सुबह 9.45 बजे उनका शव पानी से बाहर निकाला गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह घर पर ही रहकर खेती करके जीविकोपार्जन करते थे। पति का शव देखते ही पत्नी सुमित्रा देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

रोने-बिलखने की आवाज सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इधर, ग्राम प्रधान मदन यादव एवं एसएसपीजीसी छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी संपूर्णानंद यादव ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया सर्वदेव यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed