{"_id":"696fdb38ab31c1907d0ae534","slug":"a-truck-overturned-after-hitting-the-divider-on-the-four-lane-highway-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-145911-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक
विज्ञापन
गोपालपुर गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पलटा सीमेंट लदा ट्रेलर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। सैदपुर के गोपालपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन की डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हाईवे पर सीमेंट की बोरियां फैलने से 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
कोतवाल राजीव पांडेय ने बताया कि, गोपालपुर गांव के सामने वाराणसी से सीमेंट लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में लदी सीमेंट की बोरियां हाईवे पर बिखर गईं। चालक और परिचालक हादसे के बाद भाग गये। सूचना पर पहुंचे सिधौना चौकी इंचार्ज कमल भूषण राय फोरलेन के बीच तक फैली बोरियों को हटवाकर किनारे करवाकर यातायात को सुचारू कराया। ट्रक और सीमेंट की बोरियों को फोरलेन से हटवाने के लिए एनएचआई की टीम को सूचना दी गई। संवाद