फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A truck loaded with cement overturned in a ditch, scattering the bags of cement

Ghazipur News: सीमेंट लदा ट्रक गड्ढे में पलटा, बिखर गई बोरियां

Sat, 31 Jan 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cement overturned in a ditch, scattering the bags of cement
मरदह। थाना क्षेत्र के डगरहा गांव के पास सीमेंट लदा ट्रक बैक करने के दौरान शुक्रवार को वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन के पास स्थित गहरे गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक पर लदी सीमेंट की बोरियां बिखर गई और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मटेहूं के पास अनियंत्रित होकर पेंट लदी पिकअप भी पलट गई।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली के मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक मंगला प्रसाद ने बताया कि ट्रक मोड़ने के लिए बैक कर रहे थे। उस दौरान ट्रक गड्ढे में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। वाराणसी से सीमेंट लादकर बोगना गांव जा रहा था। ट्रैक्टर लाकर सीमेंट की बोरिया उतरवा कर क्षतिग्रस्त ट्रक को गहरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ट्रक चालक बच गया। उधर, पेंट लेकर जा रहा पिकअप मटेंहू पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप चालक वाराणसी के राजातालाब निवासी अंकित कुमार को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में चालक को हल्की चाेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed