फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A tree fell on a young man riding a bike, he died

Ghazipur News: बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, जान गई

Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on a young man riding a bike, he died
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया के पेट्रोल पंप के पास गाजीपुर- मुहम्मदाबाद- भरौली मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज आंधी आने से पेड़ गिरने से दबकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख पुकार मच गई।
मुड़ेरा गांव निवासी राकेश कुमार (22) भोर में बाइक से भाई राजेश को छोड़ने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन आया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। तलिया के पेट्रोल पंप के पास से वह गुजर रहा था। अचानक इसी दौरान आंधी में पेड़ गिरने युवक के ऊपर गिर गया और वह बाइक सहित दब गया।
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने किसी तरह से युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि प्रयागराज जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बाइक से स्टेशन पर छोड़कर घर जा रहा था। इसी दौरान तलिया के पास पेट्रोल पंप के पास आंधी के चलते पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिससे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed