फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A tanker carrying 18 tonnes of gas collided with a tree, people were stuck for 10.30 hours

Ghazipur News: पेड़ से टकराया 18 टन गैस से भरा टैंकर, 10.30 घंटे तक अटकी रही सांस

Thu, 29 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A tanker carrying 18 tonnes of gas collided with a tree, people were stuck for 10.30 hours
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के शाहबाज कुली रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर पलटने के बाद विपरीत दिशा में मुड़ने के बाद पलटा। उसमें 18 टन एलपीजी गैस भरी थी। इससे लोगों की सांस अटक गई। हालांकि 10.30 घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को खड़ा कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एलपीजी गैस टैंकर गाजीपुर, वाराणसी होते हुए प्रयागराज जा रहा था। भोर में करीब साढ़े चार बजे शाहबाज कुली में अनियंत्रित होकर पलट गया। चर्चा है कि चालक को झपकी आने के कारण टैंकर एक पेड़ से टकराया। रफ्तार में होने के कारण टैंकर दिशा में चला गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। घटना की जानकारी होते यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नोनहरा दीपक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल के दोनों तरफ आधा-आधा किमी दूर तक का बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्जन किया गया। कंपनी की वाराणसी से आई टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद जानकारी दी कि टैंकर में कहीं से भी लीकेज नहीं है। इसके बाद तीन क्रेन बुलाकर टेक्निकल टीम ने सावधानी से दोपहर बाद करीब तीन बजे टैंकर को खड़ा किया। जांच के बाद टैंकर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान फायर सर्विस की दो गाड़ियां व स्थानीय थाने की फोर्स मौजूद रही। चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। समय रहते रूट डायवर्जन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed