फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A short circuit caused a fire in two shops, destroying goods worth 10 lakh rupees.

Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख का सामान जलकर राख

Thu, 15 Jan 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in two shops, destroying goods worth 10 lakh rupees.
कंदवा। थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया एनएच के किनारे बरहनी तिराहे पर स्थित जनरल स्टोर और चश्मा की दुकान में मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे जनरल स्टोर में रखे 20 हजार रुपए नकद सहित करीब आठ लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। वहीं चश्मा की दुकान में रखे करीब दो लाख के सामान जल कर राख हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बरहनी गांव निवासी संदीप अग्रहरि की बरहनी तिराहे पर जनरल स्टोर व व कॉस्मेटिक की दुकान है। वहीं देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी की चश्मा की दुकान है। मंगलवार की रात दोनों दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दोनों दुकानों में रखे मोबाइल, रेडिमेड कपड़े, कापी-किताब, जूता, चप्पल, इनवर्टर-बैटरी, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, फ्रिज सहित करीब दस लाख रुपये के सामान जल गए। आग इतनी भयावह थी कि लपटों से कमरों की दीवारें भी फट गईं। कमरों में लगे लोहे के रैक भी आग की गर्मी से पिघल कर टेढ़े-मेढ़े हो गए। घटना की जानकारी बुधवार की भोर में तब हुई जब गांव की कुछ महिलाएं टहलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर गईं। उनके शोर मचाने पर दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण अजय सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, समाजसेवी रविंद्र त्रिपाठी, अखिलेश सिंह गुड्डू, भगवती त्रिपाठी आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि दमकल बुलाकर आग बुझा दी गई है और शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed