फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A separate list of pregnant women in flood-affected villages will be prepared, and they will be monitored.

Ghazipur News: बाढ़ प्रभावित गांवों में गर्भवती महिलाओं की बनेगी अलग सूची, होगी निगरानी

Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A separate list of pregnant women in flood-affected villages will be prepared, and they will be monitored.
जमानिया। बाढ़ प्रभावित गांवों में गर्भवती महिलाओं की अलग सूची तैयार कर लगातार निगरानी की जाएगी। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में हुई बर्थ वीकली रिपोर्ट की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान कर नियमित फॉलोअप करने और क्षेत्र में संचालित अवैध निजी अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने एएनएम से 10 बिंदुओं पर प्रगति रिपोर्ट मांगी। साथ ही पोर्टल पर लंबित डेटा तत्काल अपडेट करने और गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही में शत-प्रतिशत एएनसी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की निगरानी के साथ परामर्श और दवा वितरण का हिसाब रखने को कहा। बैठक में नियमित टीकाकरण, सितंबर तक टीटी, बीसीजी और एमआर टीकाकरण के लक्ष्य तथा आयुष्मान योजना के आशा-वार सत्यापन की भी समीक्षा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed