फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A sense of security is shown on the face by getting carviwax installed

कार्वीवैक्स लगवा चेहरे पर दिखा सुरक्षा का भाव

Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
A sense of security is shown on the face by getting carviwax installed
मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगाते स्वाथ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में बुधवार को 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। जिला अस्पताल और मुहम्मदाबाद सीएचसी पर अभियान की शुरूआत की गई। पहले दिन इस आयु वर्ग के करीब 70 बच्चों को पहला डोज लगा। सुबह 10 बजे तक कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंच गए थे। टीकाकरण के बाद उनके चेहरे पर जहां सुरक्षा का भाव साफ दिखाई पड़ रहा था, वहीं वे उत्साह से लबरेज भी दिखाई पड़े।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल के टीका केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए थे। उन्होंने टीकाकरण संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की। सुबह 9.30 बजे जिला अस्पताल के सीएमएस एवं प्रभारी सीएमओ ने केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा- निर्देश दिया। सुबह 10 बजे राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्रभारी सीएमओ डा. केके वर्मा और सीएमएस डा. राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इधर 12 से 14 आयु वर्ग के एक -एक बच्चों के आने का क्रम शुरू हुआ। टेबल नंबर एक पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी द्वारा पंजीकरण किया। इसके बाद एक-एक करके टीकाकरण कक्ष में भेजा गया। टीकाकरण के बाद बच्चों को आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों ने रोका। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। टीकाकरण केंद्र से बाहर आने के बाद जहां उत्साहित दिखाई पड़े, वहीं उनके चेहरे पर सुरक्षा का भाव देखने को मिला। वहीं मुहम्मदाबाद सीएचसी पर भी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रथम डोज लगवाया। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि पहले दिन 12 से 14 आयु वर्ग के 70 बच्चों को टीका लगा है। होली की छुट्टी समाप्त होने के बाद सभी सीएचसी- पीएचसी और अन्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed